Bikaner Live

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह महोत्सव का भव्य आयोजन 15 सितंबर को कलश यात्रा से आरंभ….

बीकानेर।शहर में भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम होने जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह महोत्सव का भव्य आयोजन 15 से 21 सितम्बर, 2025 तक गोकुल धाम भवन, कोठारी हॉस्पिटल के पीछे, जस्सूसर गेट, बीकानेर में होगा।

इस सात दिवसीय कथा में परमहंस श्री 108 श्री डॉ. रामप्रसादजी महाराज (महंत, श्री बड़ा राम धारा, भक्ति सूरसागर, जोधपुर) अपने श्रीमुख से कथा वाचन करेंगे। कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल श्री बड़ा राम धारा सूरसागर पर भी उपलब्ध रहेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत कल सुबह 9 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर (विधायक अंशुमान जी के घर के सामने )से भव्य कलश यात्रा से होगी। इस अवसर पर संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा प्रेस क्लब बीकानेर के सभी पत्रकार बंधुओं को ससम्मान आमंत्रित करते हैं कि वे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह महोत्सव में पधारकर श्रवण करें एवं कार्यक्रम का कवरेज करे

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
द्वारका प्रसाद सोनी
अखिल भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समिति सदस्य
+6375209359

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!