Bikaner Live

शहर भाजपा बीकानेर ओर तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में गंगाशहर में निकाली गई रक्तदान जागरूकता वाहन रैली
soni




बीकानेर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में 17 सितंबर 2025 तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर के लिए भारतीय जनता पार्टी व तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वधान में गंगाशहर में रक्तदान जागरूकता वाहन रैली जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ओर तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गई ।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि वाहन रैली तेरापंथ भवन से गंगाशहर पुरानी लाइन, नई लाइन, बोथरा चौक ,पाबू चौक ,इंदिरा चौक ,गांधी चौक ,नोखा रोड, व्यापार नगर, व गंगाशहर बाजार होते हुए तेरापंथ भवन तक निकाली गई
रैली में जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ,कौशल शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा व सोशल मीडिया सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा,सुषमा बिस्सा, गजेंद्र सिंह भाटी, निशांत गौड़ व काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के साथ तेरापंथ युवक परिषद से विजेंद्र छाजेड़, पीयूष लूनिया, मनीष बाफना ,ललित राखेचा ,भारत गोलछा, भारत सोनी, धनपत भंसाली, काफी संख्या में सदस्यों के साथ रक्तदान जागरूकता वाहन रैली निकाली गई ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!