Bikaner Live

वित्त आयोग अध्यक्ष चतुर्वेदी का रांका ने किया अभिनंदन


बीकानेर। वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का भाजपा नेता महावीर रांका के कार्यालय में अभिनंदन किया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चतुर्वेदी का वित्त आयोग अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन हुआ और कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, जीएसटी विषय व आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। भाजपा के प्रणव भोजक ने बताया कि कार्यक्रम में गणेश बोथरा, हनुमानमल रांका, युधिष्ठर सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश आचार्य, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, उपाध्यक्ष दीपक पारीक, डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, भोमसिंह भाटी, श्याम सिंह हाडला, मीना आसोपा, मोतीलाल हर्ष, जितेन्द्र सिंह भाटी, झंवरलाल गहलोत, शंकर सिंह राजपुरोहित, रमेश सैनी, शंभु गहलोत, शक्तिसिंह शेरुणा, नवरत्न सिसोदिया, दाऊलाल छंगाणी, नरेन्द्र चंचल, आनन्द अग्रवाल, अंकित तंवर, भव्यदत्त भाटी, नरसिंह सेवग, सरिता नाहटा, कौशल शर्मा एवं रमेश भाटी ने चतुर्वेदी का अभिनंदन किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!