Bikaner Live

विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुई स्वीप गतिविधियां


बीकानेर, 15 सितम्बर। शिक्षा विभाग के स्वीप प्रभारी अधिकारी अनिल बोड़ा ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अक्कासर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाड़ला भटियान सहित अन्य विद्यालयों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की।
बोड़ा ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व, मतदाताओं के अधिकार और दायित्व, मतदाता पंजीकरण और इसकी प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही मतदाताओं की सहायता के लिए बनाए गए विभिन्न मोबाइल ऐप्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
उन्होंने मतदान के प्रति जागरूकता को शपथ दिलाई। इस दौरान राजकीय सार्दुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनगिरी कुआं, हर्षों का चौक, न्यू तेलीवाड़ा स्कूल आदि में भी स्वीप की विभिन्न गतिविधियों का संचालन हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!