Bikaner Live

*जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में मधुर स्वामी प्रथम*

जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद शतरंज अंडर -17-19 ब्वायज-गर्लस प्रतियोगिता 15 सितंबर से रमेश इंग्लिश स्कूल अंत्योदय नगर बीकानेर प्रारंभ होकर आज 17 सितंबर को सम्पन्न हुई। इसमें लगभग सात सौ खिलाड़ियों ने शतरंज मोहरों पर अपने हाथ आजमाये।
जिला शिक्षा अधिकारी (खेल कूद) श्री अनिल बोड़ा ने बताया कि इसमें पांच पांच खिलाड़ियों का प्रथम स्थान अनुसार मेरिट में चयनित खिलाड़ी कैम्प के अनुसार राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर -ब्वायज में मधुर स्वामी शिक्षा हाई स्कूल बीकानेर ने 8 राउंड में से 8 राउंड जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर शिक्षा अधिकारी श्री अनिल बोड़ा जी, स्कूल की प्रिंसिपल सेनुका हर्ष, खेल कूद प्रभारी श्री बी डी हर्ष, हर्षवर्धन हर्ष, पीयूष हर्ष,भानू आचार्य, शिवशंकर बोहरा, महादेव चौधरी, श्रीमती कृष्णा आचार्य आदि ने बधाई दी और भावी सफलता हेतु शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!