Bikaner Live

भजन संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीकानेर। समाज सेवी और भामाशाह रामकिशन महाराज ( उपाध्याय) और उनके परिवार द्वारा वार्ड 4 भीनासर स्थित अपने निवास स्थान के बाहर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर आयोजक रामकिशन महाराज ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि भीखा राम जाजड़ा एंड पार्टी द्वारा माताजी , भगवान शिव पार्वती, वाणी एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
जिसमें भजन गायक कलाकार भीखा राम जाजड़ा, सोहनलाल प्रजापत, मूलचंद भाटी आदि कलाकार सम्मिलित थे। इस अवसर पर पूर्व सेवानिवृत्त पीएचडी अधिकारी रामकिशन जाजड़ा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, हितकारिणी सभा अध्यक्ष विजय जोशी, गौतम नारायण, लक्ष्मण उपाध्याय, पुखराज उपाध्याय एवं विप्र सेना अनेकों अनेक मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!