Bikaner Live

उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री गवई तथा केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने की ‘जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल’ अभियान की शुरुआत

बीकानेर, 21 सितंबर। ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा केंद्रीय क़ानून मंत्रालय के सहयोग से बीकानेर एयरपोर्ट पर ‘जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल’ अभियान की शुरुआत रविवार को की गई।
उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री बी.आर.गवई ने केंद्रीय क़ानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ खेजड़ी का पौधा लगाकर यह शुरुआत की।
ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्रकृति संरक्षण के लिए अनेक कार्य हो रहे हैं।ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री के विज़न को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि अभियान की थीम ‘जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल’ है। पौधारोपण कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, श्री राजीव वर्मा, श्री अंशु भारद्वाज, श्री तेजाराम मेघवाल, श्री जगदीश सोलंकी, श्री पंकज अग्रवाल, श्री मुकेश कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!