Bikaner Live

नशा नाश का कारक है

नोखा 21 , सितंबर.l नशा नाश का कारक है. वर्तमान समय में चल रहे नए-नए नशे के साधन जीवन बर्बादी के औजार हैं l यह विचार आज उप कारागृह नोखा में अणुव्रत समिति नोखा द्वारा आयोजित नशा मुक्ति दिवस कार्यशाला में अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास एवं ने व्यक्त किये।अणुव्रत समिति नोखा द्वारा नशा मुक्ति  पर पोपेट शो का आयोजन किया गया जिसमें नशे से होने वाले दुष्परिणाम ,आर्थिक ,शारीरिक  सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।कलाकार ठाकुरदास स्वामी के निर्देशन में पोपेट शो के माध्यम से नशे से दूर रहने का सटीक संदेश दिया गया,। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रचंद मोदी ने नशे की लत से बचने के गुर बताये। मीडिया प्रभारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि समिति के मंत्री गजेंद्र पारख ने संयम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें छोटे-छोटे संयम जीवन में उतारने का तार्किक संदेश दिया गया। इस अवसर पर  उपाध्यक्ष हंसराज भूरा, हरिकिशन शर्मा, दिनेश उपाध्याय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। उप कारागृह के श्रवणराम  ने अणुव्रत समिति का आभार व्यक्त किया ,। संभागी  61 बंदियो ने भाग लिया जिन्होंने सक्रिय भागीदारी के साथ नशा नहीं करने का विश्वास दिलाया। नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत रेणुका कुमारी, सुखी जाखड़ एवं कुशल इंडलिया ने सक्रिय भागीदारी  निभाते हुए नशा मुक्ति पर चर्चा की। युवा साथी ऋषभ चौरडिया एवं ऋतिक बुच्चा ने अणुव्रत के तहत नशा मुक्त भारत पर अपने विचार व्यक्त किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!