Bikaner Live

शिक्षक संघ रेसटा के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन,

बीकानेर : शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को किया गया। यह सम्मेलन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल सूरसागर,बीकानेर में 26-27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी एवं जिला महामंत्री पवन शर्मा ने बताया कि पोस्टर का विमोचन संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई ने किया। इस अवसर पर संगठन के जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला प्रवक्ता अविनाश आसिया, जिला महासचिव डूंगरदान,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर लाल आचार्य आदि ने शिक्षकों एवं कार्मिकों से संपर्क कर सम्मेलन में आने का आमंत्रण पत्र दिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!