Bikaner Live

रिक्त और नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र होंगे जारी, आवेदन आमंत्रित


बीकानेर,  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए दिशा-निर्देशों के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए सशुल्क आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी स्वाति शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र आगामी 27 अक्टूबर सायं 5 बजे तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय से (राजकीय अवकाश को छोड़कर) 100 रुपए का भारती पोस्टल ऑर्डर, जिला रसद अधिकारी बीकानेर के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बीकानेर शहर के आचार्यों का चौक वार्ड 59, सिटी ऑफिस के पास लंका पिरोल वार्ड 61, सिंगियों का चौक बड़ा बजार वार्ड 61, फरसोलाई नत्थूसर गेट के अंदर वार्ड 59, ग्राम शेरेरा, मेहरासर और जगदेववाला की नवसृजित तथा दाउदसर और जामसर की रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) नरेश शर्मा ने बताया कि नोखा के टांट, धूपालिया, बिलनियासर, किशनासर और कंवलीसर, कोलायत की राणसा, गणपतपुरा, गुलामवाला, शिम्भु का भुर्ज और कोलायत, पूगल के पार्वती तलाई और फलावंली के अलावाा खाूवाला के ग्राम संझरवाला में नवृसजित दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!