Bikaner Live

शहरी सेवा शिविर: केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने देशनोक में आयोजित शिविर का किया अवलोकन


बीकानेर, 25 सितम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को देशनोक नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में हो रहे कार्यों का फीडबैक लिया और कहा कि शिविर से जुड़े अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को राहत पहुंचाते हुए उसे समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन के पीछे सरकार की मंशा होती है कि आमजन को अपने जरूरी कार्यों के लिए बेवजह चक्कर नहीं निकालना पड़े। इसे ध्यान रखते हुए अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने अब तक की प्रगति और आगामी कार्यक्रम की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने सेवा पखवाड़े के बारे में बताया और 2 अक्टूबर तक जनसेवा के विभिन्न कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी रवि कुमार मोदी, मोहन सुराणा, मूल चंद जोशी सहित अन्य साथ रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!