Bikaner Live

1से अक्टूबर  7 अक्टूबर तक कार्यक्रम का आगाज

नोखा 25 सितंबर ।अणुव्रत विश्व भारती के निर्देशन में अणुव्रत उद्बबोधन सप्ताह एवं अणुव्रत  गीत महा संगान 1से अक्टूबर  7 अक्टूबर तक कार्यक्रम का आगाज आज तेरापंथ भवन महावीर चौक में  शासन गौरव साध्वी राजीमती  के सानिध्य में बैनर विमोचन का कियागया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नगर पालिका निर्मल भूरा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास , हंसराज भूरा इंद्रचंद मोदी सुरेश भूरा जयश्री, अभिषेक, नवनीत कुमार वर्मा एवं अणुव्रत समिति के सदस्यों की उपस्थिती सक्रिय रही।अणुव्रत समिति नोखा के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने बताया कि प्रथम दिनअणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं  गीत संगान के रूप में मनाया जाएगा, इस दिन नोखा प्रखंड के विद्यालयों में एक साथ अणुब्रत गीत का संगान होगा एवं   तेरापंथ भवन में महा संगान समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस के अंतर्गत व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य  साध्वी राजीमती जी का व्याख्यान होगा। 3 सितंबर को सांप्रदायिक सौहार्द दिवस के रूप में मनाया जाएगा ,जिसमें विभिन्न समुदाय संप्रदाय के प्रमुख अग्रणी लोगों द्वारा सामूहिक चर्चा एवं विचार विमर्श कर अणुव्रत से मानव सेवा के संबंध में परिचर्चा की जाएगी। 4 अक्टूबर को पर्यावरण शुद्धि दिवस के रूप में मनाया जाएगा इस दिन विभिन्न विद्यालयों में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं द्वारा उकेरे गए चित्रों एवं पोस्टर का प्रदर्शन किया जाएगा ,एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 5 अक्टूबर को _नशा_मुक्त भारत_ विषय पर उद्बोधन प्रतियोगिता होगी ।जिसमें युवा वर्ग द्वारा उद्बोधन किया जाएगा ।6 अक्टूबर अनुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें विभिन्न संस्थाओं में अनुशासन से संबंधित संदेश के साथ ही जीवन में अनुशासन के महत्व पर निबंध प्रतियोगिता का प्रखंड स्तर पर आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उद्बोधन सप्ताह के अंतिम दिन जीवन विज्ञान पर एक कार्यशाला का आयोजन श्रीमती हीराबाई गट्टानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखा में आयोजित की जाएगी ।जिसमें प्रखंड नोखा के शिक्षकों को एक अभिमुखीकरण कार्यशाला के माध्यम से जीवन विज्ञान की प्रेरणा दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने बताया कि अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के दौरान अणुव्रत आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर संदेश अभियान की शुरुआत की जाएगी, इस अभियान के अंतर्गत  अणुव्रत के विचारों को समुदाय के साथ साझा किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!