Bikaner Live

251 कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर पूजन कर, भोजन प्रसादी करवाकर गोपाल गहलोत ने उपहार भेंट किए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर चल रहे पखवाड़ा कार्यक्र्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर चल रहे पखवाड़ा कार्यक्र्रम अंतर्गत हो रहा विशेष आयोजन
251 कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर पूजन कर, भोजन प्रसादी करवाकर गोपाल गहलोत ने उपहार भेंट किए

बीकानेर। इक्कीस वैदिक ब्राह्मण पंचागकर्ता पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निरन्तर एकाकार होकर पाठात्मक सतचंडी यज्ञ में मंत्रों के द्वारा देश में अमन-चैन, सुख-शांति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने, राज्य में खुशहाली और धन-धान्य की भरपूर पैदावार होने की कामना के साथ निरन्तर जाप कर रहे हैं। सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में यह क्रम पिछले पांच दिनों से निरन्तर गतिमान है और एक अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान अनेक धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजनकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी गोपाल गहलोत प्रतिदिन 251 कन्याओं का पांव धोकर, तिलक लगाकर, स्वयं के हाथों से भोजन करवाकर और उपहार देकर धार्मिक कार्य को गतिमान बनाए हुए है। इसके अलावा प्रतिदिन शाम की महाआरती में सुजानदेसर, श्रीरामसर, भीनासर, किशमीदेसर सहित आसपास के क्षेत्रवासी निरन्तर भाग ले रहे हैं।
आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि शुक्रवार को सनातन धर्म संस्कृति के रक्षार्थ विभिन्न प्रकार के मंत्रोच्चारणों से पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों ने भी भागीदारी निभाई।
शाम को भजन संध्या में नव दुर्गा माता के भजनों की सरिता बही, जिसमें धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने भक्तिरस का आनंद लिया।
भुवनेश तंवर ने बताया कि यह आयोजन 1 अक्टूबर की शाम को महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा। इससे पूर्व महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!