
बीकानेर :शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) जिला शाखा बीकानेर का दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से राबाउमावि सूरसागर में हुई। सम्मलेन की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने की । सम्मेलन में मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर डॉ.अशोक शर्मा,शिविरा पत्रिका के वरिष्ठ संपादक एवं डीईओ रामसिंह मीणा ने कहा कि आप सभी विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को लाभान्वित करवाएं एवं बोर्ड परीक्षाओं का उत्कृष्ट एवं गुणवत्ता पूर्ण परिणाम देवे। विशिष्ट अतिथि एडीईओ लोकेश कुमार आत्रेय,शिवशंकर चौधरी ने कहा कि संगठन की वाजिब मांगों का विभाग तुरंत समाधान करता है। आप सभी शिक्षा,शिक्षार्थी एवं शिक्षकों हितों के लिए कार्य कर रहे हो। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी एवं जिला महामंत्री पवन शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग में बकाया चल रही सभी संवर्गों पदोन्नति जल्द करवाने व समग्र शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति हेतु हुए इन्टरव्यू का जल्द परिणाम जारी किया जाएं। प्रदेश पर्यवेक्षक प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार स्टाफिंग पैटर्न की समीक्षा करवाएं,स्थाई तबादला नीति बनाते हुए तृतीय श्रेणी शिक्षको सहित सभी संवर्गों के तबादले शुरू करवाएं व शिक्षक सम्मान समारोह में आए आवेदनों के शाला दर्पण पर ऑनलाइन नंबर जारी करे साथ ही कंप्यूटर अनुदेशकों की मांगों का जल्द निस्तारण करे। सम्मलेन की अध्यक्षता कर रहे प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला एवं दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में सभी शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्तिथि अनिवार्य की जाएं जिससे सम्मेलनों की सार्थकता सिद्ध हो सके। जिला प्रवक्ता अविनाश आसिया,सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि राज्य के सभी उच्च माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य विषयों के पद स्वीकृत किए जाएं,सीईटी की अनिवार्यता हटाई जाएं एवं बोर्ड परीक्षाओं में 40 प्रतिशत से कम अंक वाले आदेश को प्रत्याहारित करने सहित 25 सूत्र मांगों के जल्द समाधान के लिए विभाग के माध्यम से राज्य सरकार को मांग पत्र भेजने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया। सम्मेलन में पूरे सत्र का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। मंच संचालन मंजू सहारण ने किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद, प्रदेश श्याम सुन्दर बिश्नोई, जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी,जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव,जिला महामंत्री पवन शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला प्रवक्ता अविनाश आसिया,जिला महासचिव डूंगरदान,जिला विधि सचिव अधिवक्ता नीतू जैन,जिला महिला सचिव डॉ .मोनिका शर्मा,जिला महिला मंत्री यशोदा रानी,जिला महिला सभाध्यक्ष सरिता विश्नोई, जिला महिला कोषाध्यक्ष भगवती देवी,बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल आचार्य,कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल धायल,हदा ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल,पांचू ब्लॉक अध्यक्ष भागचंद भादू,नोखा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कड़वासरा,संतोष कुमार,जयसिंह राठौड़,विशाल चौधरी,विकास शर्मा,सुभाष विश्नोई सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।














