Bikaner Live

म्यूज़ियम में लगेगी प्रदर्शनी, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, निशुल्क कर सकेंगे म्यूजियम का अवलोकन

विश्व पर्यटन दिवस शनिवार को

बीकानेर, विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गंगा राजकीय संग्रहालय में शनिवार को ‘हमारी विरासत हमारा गौरव’ विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
संग्रहालयाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में संभाग के संरक्षित स्मारकों के छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लोक कलाकारों द्वारा नृत्य, गायन आदि की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रदर्शनी का समय प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक रखा गया है। इसके साथ ही विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी गंगा राजकीय संग्रहालय पर्यटकों की अवलोकनाथ निशुल्क रहेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!