Bikaner Live

करणी औद्योगिक क्षेत्र में की गई निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही


बीकानेर,  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरुवार को करणी औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई।
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, भानु प्रताप सिंह एवं राकेश गोदारा ने मैसर्स रामजी फूड्स पर कार्यवाही की। इस दौरान फर्म की दीवारों पर धूल एवं जाले लगे हुए थे। कुछ स्थान पर फर्श चिकना हो रखा था। उपकरणों पर चिकनाई जमी हुई थी। पक्षियों को रोकने के लिए कर्टेन नहीं लगे हुए थे। पेलेट्स का उपयोग नहीं किया जा रहा था, जिन्हें तुरंत दुरुस्त करने एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही के दौरान रसगुल्ला, भुजिया एवं गुलाब जामुन  के 3 नमूने लिए गए। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!