
नोखा के राजेन्द्रसिंह राठौड़ के महावीर इनटरनेशनल ( ओपेक्स) कार्यकारिणी के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( रीजन -5) बनने पर बधाईयां देने वालो का तांता लगा रहा । राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष एवं श्रीगंगा गोशाला कार्यकारिणी सदस्य व अणु वृत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने कहा कि हमें गर्व एवं बड़ी खुशी है कि हमारी उपरोक्त संस्थाओं से जुड़े राजेन्द्र सिंह राठौड़ को आज अन्तराष्ट्रीय स्तर पर
इतना बड़ा पद (सम्मान) मिला है। राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष ने अपनी संस्थाओं की ओर से बधाई दी, श्री गंगा गौशाला के अध्यक्ष एवं नोखा नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा, अणुव्रत समिति नोखा के अध्यक्ष एवं नोखा के उपकोषाधिकारी रमेश कुमार व्यास सहित बधाइयों देने वालो का तांता लगा है।
सत्र् 2025-27 के लिए महावीर इंटरनेशनल (अपेक्स) कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सी.ए. वीर अनिल जैन ने नोखा केंद्र के वीर राजेंद्रसिंह राठौड़ को अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रीजन 5) मनोनीत किया है। इस रीजन के अंतर्गत आपका कार्यक्षेत्र बीकानेर जोन,जोधपुर जोन, बाड़मेर-बालोतरा जोन एवं नॉर्थ ईस्ट- वेस्ट बंगाल जोन रहेगा। राजेंद्र सिंह राठौड़ 25 वर्ष से महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र के सक्रिय सदस्य हैं तथा नोखा केंद्र सचिव,केंद्र चेयरमैन व रीजनल सचिव भी रह चुके हैं तथा वर्तमान में गवर्निंग काउंसिल मेंबर हैं।
इस नियुक्ति पर नोखा केंद्र के संस्थापक सदस्य वीर डॉ. सुंदरलाल सुराणा,वीर डॉ. एम.पी. तिवाङी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नोखा केंद्र के लिए गौरव की बात कहा। वीर केंद्र चेयरमैन सुरेंद्रकुमार हीरावत, वीरा केंद्र चेयर पर्सन मंजू बैद,सरला अग्रवाल,यूथ केंद्र चेयरमैन विनोद जैन,वीर किशनलाल कांकरिया, ईश्वरचंद दूगङ, मांगीलाल संचेती, मोहनलाल पारख, वीरा सरोज मरोठी, कमला मरोठी सहित तीनों केन्द्रों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।














