Bikaner Live

नोखा गांव श्री राम कथा में राम वनवास कथा में श्रद्धालूओ की आंखों में बही अश्रुधारा


नोखा। नोखा के समीप नोखा गांव में आयोजित श्री राम कथा में शनिवार को व्यास पीठ पर विराजित विद्वान पंडित महावीर महाराज ने भगवान राम-सीता विवाह उत्सव, केकई-मंथरा स्वाद, राम जी का वनवास, राजा दशरथ- राम वियोग कथा और केवट प्रसंग की कथा सुनाते हुए पंडाल में बड़ी तादाद में पधारे श्रद्धालुओ को भाव विभोर कर दिया। राम के वनवास कथा में राम- सीता वार्तालाप, केकई वार्तालाप,कौशल्या वार्तालाप, लक्ष्मण-राम वार्तालाप और राजा दशरथ के वियोग के क्षण आदि कथा को सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओ की आंखों से अश्रुधारा बह चली। राम वनवास पर जिस प्रकार अयोध्या वासीयो का रो-रोकर बुरा हाल था वैसे ही राम कथा पंडाल में सभी नर नारी रो रहे थे। मुख्य यजमान के रूप में केसरीचंद पंचारिया और शिव प्रकाश पंचारिया ने सपत्नीक कथा का श्रवण किया। पत्रकार इंदरचंद मोदी ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शंकरलाल, सत्यनारायण, बृजमोहन, मुरलीधर, प्रेमसुख, सुखदेव आदि व्यवस्था में लगे रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!