Bikaner Live

वेटरनरी विश्वविद्यालय विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 40 श्वानों व बिल्लियों का हुआ रेबीज रोधी टीकाकरण

बीकानेर 28 सितम्बर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में रविवार को कैनाइन वेलफेयर सोसाइटी, वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर एवं इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व रेबीज दिवस‘ के अवसर पर श्वानों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क रेबीज वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन वेटरनरी महाविद्यालय के क्लिनिक्स परिसर में किया गया। प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक क्लिनिक ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 40 श्वानों व बिल्लियों को निःशुल्क टीका लगाया गया एवं श्वान पालकों में रेबीज रोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न की गई। टीकाकरण शिविर के आयोजन में डॉ. सीताराम गुप्ता, डॉ. जे.पी कछावा, डॉ. संध्या एवं पी.जी. व पीएच.डी. विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!