Bikaner Live

EPF SI कटोती हो रही है ना ही हमे नियमानुसार वेतन भुगतान हो रहा है वेतन भुगतान भी नगद दिया जा रहा है बैंक के माध्यम से नहीं

पीबीएम अस्पताल में सफाई कामगारों से वाल्मीकि विकास अधिकार मंच ने डोर टु डोर अस्पताल परिसर में कार्यरत सफाई कामगारों से मिल कर उनके साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार शोषण को लेकर मंच ने लिया जायजा कि वार्ता सुनी समास्या।

वाल्मीकि विकास अधिकार मंच के संस्थापक राजेश सियोता ने पीबीएम अस्पताल परिसर में सफाई कार्य कर रहे डोर टु डोर सफाई कामगारों से मिलकर वार्ता कि सियोता को कर्मचारियों ने बताया कि ना तो हमारा EPF SI कटोती हो रही है ना ही हमे नियमानुसार वेतन भुगतान हो रहा है वेतन भुगतान भी नगद दिया जा रहा है बैंक के माध्यम से नहीं हो रहा है और तो और हम से 8 घंटों कि बजाए 12 घंटे काम करवाया जा रहा है, लेकिन वेतन 8500 ही दिया जा रहा है ये ठेका प्रथा के नियमानुसार ठेकेदार कि फर्म को ब्लेक लिस्ट कर ठेका जल्द से जल्द निरस्त किया जाए।

वाल्मीकि विकास अधिकार मंच के सुनिल गोयल ने अस्पताल मे कामगार सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण के प्रति अस्पताल प्रशासन कि पुरजोर निंदा कि ओर कहा कि पीबीएम अस्पताल प्रशासन को दिनांक 23.09.25 को 11 सूत्री मांग पत्र अस्पताल में सफाई कार्य कर रहे कामगारों कि वाजिब मांगों को लेकर अस्पताल अधीक्षक को दिया गया है. समय रहते कर्मचारियों कि 11 सूत्री मांग पत्र का समाधान नहीं किया गया तो समय उपरान्त अस्पताल अधीक्षक का घेराव किया जाएगा और आने वाले समय में अधीक्षक कार्यालय समकक्ष धरना दिया जाएगा साथ रहे मंच के ओमप्रकाश बारासा, ओमप्रकाश चांवरिया, सुनिल वाल्मीकि, विजय, बबल ु चांवरिया, युवराज कंडारा, सनी चांवरिया, निखिल वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, मुकेश आदि सभी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!