Bikaner Live

श्री राम कथा में विभिन्न प्रसंगो की कथा सुनाते हुए श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया


नोखा। नोखा के समिपी नोखा गांव में नोखा से पुनरासर धाम जाने वाले पैदल यात्री जयश्री रामसंघ व ग्रामीणों की ओर से शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर 22 से 30 सितंबर तक दोपहर 12:15 बजे से सांय 4:15 बजे तक आयोजित हो रही 9 दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन में सातवें दिन रविवार को व्यास पीठ पर विराजित भगवान महादेव उपासक विद्वावान पंडित महावीर जी महाराज ने श्रीरामजी भारद्वाज जी संवाद, रामजी चित्रकूट का परंमधाम गमन और भरत रामजी का मिलाप आदि प्रसंगों की मार्मिक कथा सुनाते हुए बड़ी तादाद में उपस्थित नर नारी श्रद्धालु को भाव विभोर कर दिया । महावीरजी महाराज ने भरत मिलन प्रसंग को बहुत ही मार्मिक ढंग से विस्तार से बताया और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला । प्रसंगानुसार महाराज ने भजनों की प्रस्तुति देते हुए श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया । रविवार की कथा के दौरान केशरीचन्द पंचारिया सपत्निक श्रीमती पुष्पा देवी और सीताराम पंचारिया सपत्निक श्रीमती कुन्ती मुख्य यजमान के रूप में कथा स्वर्ण की । नोखा, कोलायत, बीकानेर आदि दूर दराज से बड़ी तादाद में पधारे अतिथियों हनुमान प्रसाद सांखी पूर्व अध्यक्ष गुजर गौड़ समाज परिमंडल बीकानेर, डॉ. सीताराम पंचारिया पूर्व पालिका अध्यक्ष नोखा, निर्मल कुमार भूरा उपाध्यक्ष नगर पालिका नोखा, रमेशकुमार व्यास उपकोषाधिकारी नोखा, ओमप्रकाश पंचारिया, दिनेश उपाध्यक्ष, हरीकिशन शर्मा, पंकज व्यास, वासुदेव तिवाड़ी, मदनलाल सियाग, मूलचन्द तिवाड़ी आदि अनेकों का स्वागत किया । शिव प्रकाश पंचारिया ने सभी का अभार जताया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!