Bikaner Live

श्री रामचरितमानस के सामूहिक पाठ से हर्षित एवं मंत्र मुग्ध हो रहे हैं श्रद्धालु नोखा में हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई – गोपीराम महाराज


नोखा । यहां श्री कृष्ण मंदिर परिसर में सत्संग समिति की ओर से शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर 22 सितंबर से 30 सितंबर तक दो पारियों सुबह 8 बजे से 10 बजे व सांय 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित हो रहे श्री रामचरितमानस का सामूहिक नवान्ह पारायण पाठ का भव्य आयोजन परम पूज्य श्रद्धेय संत गोपीराम जी महाराज ( श्रीराम आश्रम, वृंदावन) के पावन सान्निध्य में हो रहा है । रविवार 28 सितंबर को सातवें दिन रामचरितमानस तृतीय सोपान अरण्य काण्ड व चतुर्थ सोपान की एकिन्धा काण्ड और सांय दूसरी पारी में पंचम सोपान सुंदर कांड का भव्य आयोजन हुआ । व्यास पीठ पर विराजित गोपीराम जी महाराज की अगुवाई में हो रहे पाठ में बड़ी तादाद में उपस्थित नर नारी श्रद्धालु भाव और विश्वास से पाठ करते हुए मंत्र मुग्ध हो रहे हैं । ज्ञात रहे इससे पूर्व गोपीराम जी महाराज ने इसी स्थल पर 15 से 21 सितंबर तक सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धालुओं को रसास्वादन करवाते हुए पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर देकर किए गए उपकार को नहीं भूलेंगे । इस संवादाता को मिली जानकारी अनुसार नोखा के कुछ धर्म प्रेमी गोपीराम जी महाराज के मुख से श्री रामकथा को सुनना चाहते हैं ?
*नोखा में हो रही दुर्घटनाओं पर महाराज ने चिंता जताई*
महाराज ने सभी से आग्रह किया कि बच्चों को अच्छे संस्कार दो उन्हें सत्संग और कथाओं में लाओ सत्संग और कथाओं में जाने वाला कभी आत्महत्या नहीं करेगा ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!