Bikaner Live

उरमूल डेयरी कर्मचारी संघ के सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न

बीकानेर 29 सितम्बर2025- बीकानेर उरमूल डेयरी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की मीटिंग रविवार को सांयकाल 7:30 बजे करणी नगर स्थित दर्शना डाइनिंग हॉल में देर रात तक चली। जिसमें उरमूल डेयरी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन इंटक के प्रदेश महासचिव रमेश व्यास, संयुक्त महामंत्री शिवनारायण पुरोहित, इंटक के जिलाध्यक्ष अशोक पुरोहित के सानिध्य में सर्वसम्मति से किया गया।
गठित कार्यकारिणी में मोहम्मद अयूब को संरक्षक,विजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, अनिल स्वामी व शाबिर अहमद को उपाध्यक्ष, करणसिंह को महामंत्री, राकेश कुमार व जयरूप नैण को संगठन मंत्री, अभिषेक यादव को संयुक्त मंत्री चुना गया है।कॉमरेड अब्दुल रहमान कोहरी ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।
इस अवसर पर किशन सिंह कच्छावा, मनीष कुमार जैन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।मीटिंग के बाद स्नेहभोज का भी आयोजन रखा गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!