Bikaner Live

*सेवा पखवाडे़ के तहत -सीएम मूंधड़ा फाउण्डेशन 26 वृ़द्धजनों का अहमदाबाद में करवाएगा निःशुल्क घुटना प्रत्यारोपण*

बीकानेर, 29 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को सीएम मूंधड़ा फाउण्डेशन मुंबई द्वारा बीकानेर जिले के 26 वृद्धजनों को घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने सभी वृद्धजनों से मुलाकात की तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सीएम मूंधड़ा फाउण्डेशन और प्रेरक द्वारका प्रसाद पचीसिया द्वारा जनहित के मद्देनजर उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत यह वृद्धजनों को बड़ी सौगात है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि 12 और 13 सितम्बर को नापासर में आयोजित शिविर के दौरान278 ओपीडी में 60 वृद्धजनों का चयन घुटना प्रत्यारोपण के लिए किए गया है। इनमें से 26 मरीजों तथा उनके एक-एक प्रतिनिधि को सोमवार को अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। मंगलवार को सभी मरीजों की आवश्यक जांचें की जाएंगी तथा बुधवार को ऑपरेशन होंगे। यह ऑपरेशन अहमदाबाद के केडी अस्पताल में सीनियर रोबोटिक सर्जन डाॅ. अमीर सिंघवी द्वारा किए जाएंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!