Bikaner Live

*गुजरात के ”गरबा” की तर्ज पर राजस्थान के ”घूमर” को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी*

बीकानेर, 29 सितम्बर। राजस्थान की पारंपरिक लोक नृत्य शैली घूमर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में पर्यटन विभाग की ओर से नई पहल की जा रही है। गुजरात के गरबा की तरह अब राजस्थान का घूमर भी बड़े पैमाने पर आयोजित कर प्रमोट किया जाएगा। राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों पर आगामी 15 नवंबर को घूमर फेस्टिवल 2025 का आयोजन होने जा रहा है। घूमर फेस्टिवल की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि राज्य के सभी सातों संभाग मुख्यालयों बीकानेर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा पर 15 नवंबर की शाम 6 बजे घूमर फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया जाएगा।
डॉ करणी सिंह स्टेडियम में होगा ”घूमर फेस्टिवल 2025” का आयोजन !राज्य के सभी सातों संभाग मुख्यालयों पर 15 नवंबर की शाम 06 बजे एक साथ होगा आयोजन
बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट ग्रुप कॉस्टयूम समेत पांच अलग-अलग कैटेगरी में मिलेगा नकद पुरस्कार
12 वर्ष से अधिक उम्र की सभी बालिकाएं और महिलाएं ले सकेंगी हिस्सा l घूमर फेस्टिवल 2025 की तैयारियों को लेकर हुई जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की हुई समन्वय बैठकl

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!