Bikaner Live

*आठ दिवसीय सुरक्षा चक्र कार्यक्रम का समापन आयोजित*

बीकानेर, 29 सितंबर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग एवं आरएसी थर्ड बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिवसीय आत्मरक्षा एवं विधिक जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘सुरक्षा चक्र’ का समापन समारोह सोमवार को हुआ।
महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 100 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर क्राइम, आर्मी, एयर फोर्स, पुलिस की भर्ती प्रक्रिया, राजकोप सिटिजन ऐप की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरएसी थर्ड बटालियन सीमा हिंगोनिया एवं महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना द्वारा प्रशिक्षित बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
समापन समारोह के दौरान बालिकाओं ने विभिन्न आत्म रक्षात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के सहयोग से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!