Bikaner Live

*किसानों की ऑनलाइन गिरदावरी समस्या का समाधान शीघ्र – जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की पहल पर प्रशासन हरकत में*

में खुद किसान का बेटा हूं किसान की समस्या को समझता हूं – श्याम पंचारिया

बीकानेर, 29 सितम्बर।
भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर पंचारिया ने किसानों की बढ़ती परेशानी को गंभीरता से लेते हुए ऑनलाइन गिरदावरी में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, आईएएस संदेश नायक और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी से मोबाइल पर बातचीत कर तत्काल गिरदावरी ऑफलाइन करवाने का आग्रह किया, ताकि किसानों को शीघ्र राहत मिल सके “किसानों की फसल से जुड़ी योजनाएं, सब्सिडी और बीमा जैसी अधिकांश योजनाएं गिरदावरी पर आधारित होती हैं। यदि समय पर गिरदावरी नहीं हो पाती तो किसान योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसे देखते हुए ऑफलाइन गिरदावरी कराना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष पंचारिया ने कहा में खुद किसान का बेटा हु किसानों की समस्याओं को समझता हु ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की कमी से असुविधा होती है गूगल मैप में ओवरलेपिंग की वजह से खसरे मिलान नहीं हो पा रहे जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है प्रशासन से अपील की है किसानों को तकनीकी परेशानियों से जल्द राहत दिलाई जाए ताकि वे अपनी आगामी कृषि गतिविधियों में बिना किसी तनाव के जुट सकें। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी ने बताया कि “किसानों की समस्या का संज्ञान लेते हुए रिक्वेस्ट राजस्थान सरकार को भिजवा दी गई है और शीघ्र ही समाधान होगा। किसानों को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!