Bikaner Live

उदयरामसर के जैन मंदिर के मंदिर में देवी आशापुरा की विशेष पूजा, हवन व प्रसाद आज

उदयरामसर के जैन मंदिर के मंदिर में देवी आशापुरा की विशेष पूजा, हवन व प्रसाद आज
बीकानेर, 29 सितम्बर। उदयरामसर के प्राचीन भगवान कुंथुनाथ जैन मंदिर में नवरात्र महोत्सव के तहत मंगलवार को मंदिर परिसर में स्थापित जैन समाज के बोथरा, भंडारी, पुष्करणा समाज विभिन्न जातियों व चौहान वंश की कुलदेवी,राजपूत समाज की विभिन्न जातियों की कुलदेवी आशापुरा के मंदिर में विशेष पूजा, कन्या पूजन, हवन व महाप्रसाद का आयोजन होगा।
श्री कुंथुनाथ जैन मंदिर से जुड़े नरेश भंडारी ओर लहर चंद बोथरा ने बताया कि पहले नवरात्रा से ही जैन व जैनेतर श्रद्धालु देवी आशापुरा के मंदिर में दर्शन वंदन करने पहुंच रहे है । मंदिर में वेद पाठी ब्राह्मणों की ओर से शत चंडी, दुर्गा सप्तशती के पाठ व देवी की विभिन्न स्तुतियां नौ दिनों तक की जा रही है। देवी की प्रतिमा पर नियमित अलग-अलग विशेष श्रृंगार कर भोग लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे यज्ञ उसके बाद कन्या पूजन व महा प्रसादी का आयोजन होगा। दर्शन करने वालों में उदयरामसर के साथ बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर सहित आस पास के श्रद्धालु शामिल है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!