Bikaner Live

आज आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के पहले विधायक जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन बुधवार को

आज आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के पहले विधायक जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन बुधवार को
बीकानेर, 30 सितंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ आज दोपहर 2 बजे पाली से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर सायं 6:30 बजे देशनोक पहुंचेंगे तथा यहां करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे।
श्री राठौड़ सायं 7 बजे देशनोक से प्रस्थान कर रात्रि 8बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ बुधवार प्रातः 9 बजे बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास द्वारा प्रारंभ किया जा रहे विधायक जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन करेंगे। विधायक जनसुनवाई केंद्र एमएम ग्राउंड के पास स्थित जलदाय विभाग कार्यालय में स्थापित किया गया है। तत्पश्चात दोपहर 12:15 बजे बीकानेर से सीकर के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। उद्घाटन के दौरान खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा सहित समस्त विधायक, भाजपा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा साधु-संत मौजूद रहेंगे।
विधायक श्री व्यास ने बताया कि कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा बजट भाषण में की गई घोषणा की अनुपालना में प्रदेश का पहला विधायक जनसुनवाई केंद्र बीकानेर में स्थापित हो रहा है। इससे जुड़ी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।

जोगेंद्र शर्मा (भाजपा प्रवता )

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!