Bikaner Live

*सेवा पर्व पखवाड़ा: दिव्यांगजनों को भेंट किए उपकरण*

बीकानेर, 30 सितंबर। सेवा पर्व पखवाड़े के तहत मंगलवार को जैतारण में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अटल सेवा केंद्र में किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 95 बौद्धिक दिव्यांगजनों और श्रवण बाधित को उपकरण उपलब्ध करवाए गए। यह उपकरण संयुक्त श्रम आयुक्त श्री प्रदीप कुमार और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री सुरेंद्र कुमार ने भेंट किए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री नंदकिशोर राजपुरोहित मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!