Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ के डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय छात्रावास का शिलान्यास*

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल मोड पर किया
जैतारण में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम

बीकानेर, 30 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जैतारण में सेवा पर्व पखवाड़े के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 362 करोड़ रुपए से बनने वाले छात्रावासों एवं अन्य भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 109 करोड़ रुपए के शिलान्यास एवं 253 करोड़ रुपए के लोकार्पण कार्य शामिल रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीडूंगरगढ़ के डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय छात्रावास का शिलान्यास वर्चुअल मोड पर किया।
इस अवसर पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत मौजूद रहे। उन्होंने शिलापट्टिका का अनावरण किया। मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कार्यों को ऐतिहासिक बताया और कहा कि सरकार से प्रयासों से अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राहत मिली है।
इस अवसर पर श्री मदनलाल मेघवाल, अधीक्षण अभियंता श्री सियाराम मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री सुरेंद्रकुमार आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!