Bikaner Live

*केंद्रीय कानून मंत्री ने दुर्गाष्टमी के अवसर पर किया कन्या पूजन* *नन्हीं बालिकाओं के धोए पैर, लिया आशीर्वाद*

बीकानेर, 30 सितंबर। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने दुर्गाष्टमी के अवसर पर मंगलवार को सांसद सेवा केंद्र में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।
इस अवसर पर पंडित श्री सत्य नारायण उपाध्याय ने मंत्रोच्चार से पूजन करवाया। कन्या पूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री मेघवाल के साथ उनके पुत्र श्री रवि मेघवाल व परिजन शामिल हुए।
मंत्री ने छोटी-छोटी बालिकाओं के पैर धोए तथा पैरों पर कुमकुम लगाकर उनकी पूजा की तथा उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने छोटी-छोटी बच्चियों को उपहार दिए और कहा कि यह कन्याएं, नौ देवियों के रूप में हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!