
बीकानेर। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, बीकानेर शाखा द्वारा अष्टमी के पावन अवसर पर नागणेची मंदिर, पवनपुरी परिसर में भ्रूण हत्या रोकने हेतु जनजागृति अभियान के अंतर्गत संकल्प पत्र भरवाने का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।
इस आयोजन में हजारों की संख्या में आमजन ने सहभागिता निभाई और यह संकल्प लिया कि वे ना तो गर्भस्थ शिशु की हत्या करेंगे, ना करने देंगे और इस कुप्रथा को समाज से समाप्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने जानकारी दी कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। भविष्य में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सेमिनारों और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाई जाएगी।
इस अवसर पर समिति के सचिव सुरेश शर्मा, नरेश कुमार छाबड़ा, मंजू सोनी, भुवनेश यादव, संतोष शर्मा, महिमा शर्मा, हरिकिशन व्यास, कौशलेश गोस्वामी,तुलसी देवी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और संकल्प पत्र भरवाने की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दिया।
सुगनाराम प्रजापत ,शिवदयाल उपाध्याय ने तिलक लगाकर सभी का अभिवादन किया।
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति का यह प्रयास समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।














