


नोखा यहाँ श्री कृष्ण मंदिर परिसर में 22 से 30 सितम्बर 2025 तक दो पारियों में विद्धवान पंडित गोपीरामजी महाराज के सानिध्य में आयोजित 9 दिवसीय श्रीरामचरित मानस के सामुहिक पाठ मंगलवार को सम्पन्न हो गया। कथा व्यास जी द्वारा अपनी अमृत मयी मधुर वाणी में किया गया पाठ व इससे पूर्व की गई श्रीमद भागवत कथा को लेकर धर्मप्रेमी श्रद्धालू भाव विभोर व मंत्रमुग्ध हो गये। और श्रीराम कथा सुनने की कामना करने लगे पाठ के अंतिम दिन मंगलवार को नोखा के झांकी कलाकार भवानी परत्ताणी द्वारा श्रीराम दरबार की अति सुन्दर आकर्सित मनमोहक संजीव झांकी की प्रस्तुती दी जिसे देख कर कथा व्यास गोपीराम महाराज सहित बड़ी तादाद में उपस्थित नर-नारी दर्शकश्रोता मंत्र मुग्ध हो गये झाखी में श्रीराम, लक्ष्मन, भरत, शत्रुधन, सीता, गणेश, शिव, विष्णु, वशिष्ठ को देखते ही सभी हर्षित हो गये और हाथ जोड़ रहे थे। कथा व्यासजी ने पुष्प वर्षा करते हुए हुए नमन किया। इस दौरान पांडाल में उत्साह मनाया गया और माहोल धर्ममय हो गया। महाराज श्री ने 15 से 30 सितम्बर तक 16 दिन आयोजित दोनो कार्यक्रम के आयोजनो, व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं और धर्म प्रेमी श्रोताओ । की प्रशंसा की और आशिर्वाद दिया। सतसंग समिती नोखा की ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष रामकृष्ण खत्री ने भागवत कथा व रामचरित पाठ दोनो आभोजनों में धर्म प्रेमी श्रोताओं, कार्यकर्ताओ, मीडिया कर्मियो, मंदिर पुजारी, व्यवस्ताओं को सुचारु बनाये रखने वालों, माईक, फोटो ग्राफर आदि सभी का आभार जताया। खत्री ने महाराज का गर्मजोशी से अपनी वाणी में प्रशंसा करते हुए उनका समय-समय पर आभोजन की अनुमति देते रहने के लिए आभार जताया।
सत्संग समिति नोखा के रामकृष्ण खत्री और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झँवर ने श्रीराम आश्रम वृन्दावन के परम पुज्य संत गोपीराम जी महाराज से 6 माह बाद आने वाले चैत्र नवरात्रा पर श्रीरामकमा करने का आग्रह करने पर महाराज ने अनुमति दे दी पंडाल तालियों से गूंज पड़ा धर्म प्रेमियों की मुराद हुई पूरी। रात्रि 8 बजे सुन्दरकांड का आयोजन हुआ उसके बाद महाराज प्रस्थान कर गये इंदरचंद मोदी द्वारा जारी प्रेसनोट में उक्त जानकारी दी गई।














