Bikaner Live

*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के साथ समाज कल्याण सप्ताह प्रारंभ*

बीकानेर, 1 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के साथ बुधवार को समाज कल्याण सप्ताह की शुरुआत हुई। पहले दिन वृंदावन एन्क्लेव स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान बीकानेर पश्चिम श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा-सुश्रुषा हमारा दायित्व है। इनके प्रति सम्मान के भाव हों, इसके मद्देनजर यह आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों का सम्मान किया।
बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त
श्रीमती अर्पणा गुप्ता ने कहा कि बुजुर्ग हमारे घर-परिवार की थाती होते हैं। इनके प्रति आदरभाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण सप्ताह की शुरुआत वृद्धजन कल्याण दिवस से करना बुजुर्गों का सम्मान है।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद पचीसिया ने वृद्ध आश्रम की गतिविधियों के बारे में बताया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!