Bikaner Live

*नवरात्र के नौ दिन उपवास रखने के बाद डिंपल गुप्ता ने किया कन्या पूजन*

बीकानेर। नवरात्र महोत्सव के समापन अवसर पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इसी परंपरा के तहत डिंपल गुप्ता ने नवरात्र के नौ दिनों तक उपवास रखने के बाद आज कन्या पूजन में अपनी भक्ति पूर्ण भावना की भागीदारी निभाई।

डिंपल गुप्ता ने नगर निगम के उन सफाई कर्मचारियों को चुना, जो प्रतिदिन घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करते हैं और पूरे शहर को स्वच्छ रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारी की दो प्यारी बेटियों को कन्या स्वरूप मानकर तिलक लगाकर, मौली बांधकर और उनका पूजन कर नवरात्र की परंपरा को सार्थक रूप दिया।

डिंपल गुप्ता का मानना है कि कन्या पूजन का वास्तविक अर्थ केवल रीति-रिवाज निभाना नहीं, बल्कि समाज की अनदेखी और मेहनतकश बेटियों को सम्मान देना भी है। उन्होंने कहा कि जब हम उन कन्याओं का पूजन करेंगे, जिनके माता-पिता दिन-रात हमारी सुविधा और स्वच्छता के लिए काम करते हैं, तभी यह परंपरा अपने सही मायने में जीवंत होगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!