Bikaner Live

पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया

नोखा 4 अक्टूबर। अणुव्रत प्रेरणा उद्बोधन सप्ताह एवं गीत महासंगान कार्यक्रम के अंतर्गत आज पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया गया ।विद्यालय स्तर पर आयोजित पर्यावरण शुद्धि पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र-छात्राओं ने खंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। पर्यावरण शुद्धि प्रतियोगिता में जय तुलसी विद्या विहार की चांदनी ने प्रथम श्री नवीन आदर्श विद्या मंदिर की अनामिका बाहेती एवं श्री ओम इंग्लिश पब्लिक स्कूल की नव्या ने  एक साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।मॉडर्न इंग्लिश स्कूल का शिवम रांकावत एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुथारों का बास की किरण  तीसरे स्थान पर रहे। स्व प्रेरणा से प्रस्तुत पर्यावरण संबंधी मॉडल में चाचा नेहरू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की नंदिनी पंचारिया  ने पहला स्थान एवं श्री नवीन आदर्श विद्या मंदिर की गुंजन भट्टड़ ने दूसरा एवं यशोदा तिवाड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक तरीके से ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण ,एवं पृथ्वी के हो रहे विनाश  का  चित्रांकन किया, दर्शकों ने सराहना की। शासन गौरव साध्वी राजीमति  ने जीवन में शुद्ध पर्यावरण के महत्व पर चर्चा करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को छोटे से छोटी शुरुआत करने का आह्वान किया। बच्चों एवं युवाओं को बिना शावर व नल चलाएं बाल्टी से स्नान करने, दीपावली पर पटाखे नहीं छोड़ने या कम छोड़ने का  प्रण र्लेने की बात कही। छात्र-छात्राओं ने हाथ खड़े करके इस बात की शपथ ली।पर्यावरण शुद्ध नहीं  होगा तो ,स्वस्थ स्वास्थय नहीं होगा ,और मन भी अशांत रहेगा  । विश्व कल्याण एवं समाज के उत्थान के लिए शुद्ध पर्यावरण की आवश्यकता पर साध्वी राजीमति में प्रकाश डाला। साध्वी पुलकित यश ने ध्वनि प्रदूषण वायु प्रदूषण एवं उससे होने वाले नुकसान के बारे में सरल शब्दों में जानकारी देते हुए शुद्ध पर्यावरण हेतु सार्थक उपाय बताएं। पर्यावरण प्रेमी ओम प्रकाश बिश्नोई ने राजस्थान में  खेजड़ी,नीम, फ़ोग,आदी के महत्व पर चर्चा की। वन्य जीव जंतुओं एवं वृक्षों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक जानकारी देते हुए पर्यावरण के लिए हर संभव प्रयास करने के अमृता देवी कीप्रेरक कहानी सुनाई । अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने हर पल पर्यावरण शुद्धि के लिए कुछ न कुछ  नया करने एवं अधिक से अधिक व्यवहार में लाने की आवश्यकता बतायी । विजेता सभी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मोमेंटो ,प्रमाण पत्र एवं कलम देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उषा चौहान,भावना मरोठी एवं स्फूर्ति वर्मा ने निभाई ।जिनका का समिति द्वारा सम्मान किया गया । मंत्री गजेंद्र पारख ने सभी का आभार व्यक्त किया ।मंच संचालन दिनेश उपाध्याय ने किया कार्यक्रम में  इंद्रचंद मोदी ,मनोज घीया,खुशबू, कविराज  इंद्रचंद वेद ,जगदीश प्रसाद, हरि कृष्ण शर्मा का सक्रिय सहयोग रहा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!