राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 के गंभीर घायल होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बस में कुल 57 सवारियां मौजूद थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही थईयात गांव के पास पहुंची, अचानक उसमें धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया।
आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री किसी तरह खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकले, जबकि कुछ लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी श्री जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासनिक टीमें मौके पर डटी हुई हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन जैसलमेर ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया है और कहा कि सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस बीच, जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 9414801400,
*जिला प्रशासन जैसलमेर की ओर से आवश्यक सूचना*
जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में आज अचानक आग लग जाने की दुःखद घटना सामने आई है। जिला प्रशासन बस आगजनी घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गया है तथा राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से किए जा रहे हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की सहायता में जुटी हुई हैं।
जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों का श्री जवाहिर चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा तत्परता से उपचार किया जा रहा है।
जनता से अपील की जाती है कि इस घटना से संबंधित वे किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें –
📞 9414801400,
📞 8003101400
📞02992-252201
📞02992-255055
जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है एवं आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
*जिला प्रशासन, जैसलमेर*
*राजस्थान में बस में भीषण आग,बचने के लिए कूदे लोग:फायर ऑफिसर बोले- 10-12 लोगों की मौत की आशंका; तीन बच्चों समेत 15 यात्री झुलसे*
जैसलमेर
राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए।
हादसे में 3 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया।
बस में 57 लोग सवार थे। नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है।
हादसा जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर आज दोपहर 3.30 बजे थईयात गांव के पास हुआ। आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठता रहा।
बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर रास्ते में थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा।
देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे।
राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए।















