Bikaner Live

बीकानेर अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर व  लोहारू स्टेशनों का दौरा
soni







शनिवार को बीकानेर अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर- पश्चिम रेलवे के रतनगढ़ , चूरू, सादुलपुर व लोहारू स्टेशनों का दौरा किया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य तीव्र गति से चल रहा है, इसके अंतर्गत स्टेशनों पर  भवन के समरूप में बड़े स्तर पर  सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपहिया
वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स  का कार्य किया गया है।

अपर मंडल रेल प्रबंधक  ने बताया कि उपरोक्त कार्यो के अलावा सौंदर्य वर्धन के लिए एलईडी लाइटिंग, दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जायेगा , स्टेशन के पुनर्विकास में स्थानीय कला एवं संस्कृति का  समावेश भी किया जाएगा।
इन सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया जाएगा।  इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा। 
स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था, सुगम,निर्बाध एवं निरंतर तकनीकी रेल कार्यों के संचालन हेतु हरित ऊर्जा उत्पादन हेतु सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।

अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार   ने बताया कि अमृत भारत  स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा।
स्टेशन के पुनर्विकास से स्थानीय कारीगर एवं मजदूरों को रोजगार मिला है जिससे उनकी आय बढ़ी है।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि स्टेशनों के पुनर्विकसित होने से पर्यटन,स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी एवं साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।

अपर मंडल रेल  प्रबन्धक  रूपेश कुमार के इस दौरे में  मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंन्द्र जोशी,   , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जय प्रकाश, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत (trd) जितेन्द्र कटारिया सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!