Bikaner Live

पीबीएम अधिक्षक डॉ बी.सी.घीया का अन्नपूर्णा परिवार की तरफ से हुआ सम्मान, अच्छे काम की दी शुभकामनाएं
soni

बीकानेर। बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम हॉस्पीटल के नये बने अधिक्षक डॉ.बी.सी.घीया चर्म एवं रति रोग विभाग के आचार्य के का शनिवार की शाम बीकानेर अन्नपूर्णा परिवार की तरफ से उनका सम्मान किया गया। ये कार्यक्रम बीकानेर अन्नपूर्णा परिवार के संरक्षक एवं बीकानेर दवा मेडिकल एसोसिएशन सचिव किसन जोशी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अन्नपूर्णा परिवार के अलावा बीजेपी नेता राजकुमार जीनगर, डॉ विकास गुप्ता,सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशन महाराज कोलासर वाले, सैय्यद अख्तर, सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर गहलोत, शाकिर हुसैन चौपदार, खेमेन्द्र जीनगर, कोयला गली के जुझारू नेता विजय शंकर गहलोत, ताहिर हुसैन, अन्नपूर्णा परिवार के पांचीलाल जोशी एवं पवन जोशी ने सम्मान करते हुए अधीक्षक घीया को नियुक्ति की बधाई के साथ साथ आगामी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अन्नपूर्णा परिवार के संरक्षक किसन जोशी ने कहा कि डॉ घीया की यह नियुक्ति उनके लंबे विभागीय सेवा अनुभव और योगदान को दर्शाती है।
बीजेपी नेता राजकुमार जीनगर बताया कि डॉक्टर घीया के कार्यकाल में पीबीएम अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाएं मिलेंगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!