Bikaner Live

केन्द्रीय कारागृह में नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित
soni




बीकानेर, 18 नवम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिवश्रीमती मांडवी राजवी के प्रयासों से केंद्रीय कारागृह में सोमवार को नेत्र रोग जाँच शिविर आयोजित किया गया।

कारागृह में नेत्र रोग पीड़ित बंदियों के लिए महावीर इंटरकोंटिनेंटल सर्विस ऑर्गनाईजेशन द्वारा एएसजी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से यह में शिविर आयोजित हुआ।

शिविर में लगभग 175 बंदियों की नेत्र जांच की गई। महावीर इंटरकोंटिनेंटल सर्विस ऑर्गनाईजेशन के श्री महेन्द्र जैन ने बताया कि चश्मे की आवश्यकता वाले बंदियों को चश्मे का निःशुल्क वितरण भी संस्था द्वारा किया जाएगा।

शिविर में एएसजी नेत्र चिकित्सालय के डॉ. शिवम बंसल व इनकी टीम द्वारा सभी बंदियों की आधुनिक मशीनों से जाँच की गई।

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी ने शिविर का निरीक्षण किया तथा महावीर इंटरकोंटिनेंटल सर्विस ऑर्गनाईजेशन के प्रयासों की सराहना की। केन्द्रीय कारागृह अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा ने आभार जताया।

शिविर में उपाधीक्षक श्री मुरली मनोहर, कारापाल श्री सूरज सोनी, श्री देवांक शर्मा, उप कारापाल श्री सुभाष चन्द्र, मुख्य प्रहरी श्री रामकिशोर, श्री गणेश राम, श्री दुर्गालाल, श्री पुखराज तथा प्रहरी श्री कमल किशोर उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!