Bikaner Live

बीकानेर नगर निगम चुनाव: 68.91 प्रतिशत मतदान, 3.29 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट


बीकानेर। नगर निगम चुनाव-2026 में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। शाम 6 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 4,77,789 मतदाताओं में से 3,29,238 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान 68.91 प्रतिशत रहा।

वार्डवार आंकड़ों में वार्ड 24 में सर्वाधिक 85.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 3,635 मतदाताओं में से 3,096 ने वोट डाले। वहीं वार्ड 19 में 82.55 प्रतिशत और वार्ड 23 में 81.39 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके अलावा वार्ड 61 में 79.05 प्रतिशत, वार्ड 78 में 78.97 प्रतिशत, वार्ड 62 में 77.84 प्रतिशत और वार्ड 39 में 77.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।  

आंकड़ों के अनुसार वार्ड 12 में 46.76 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि वार्ड 69 की तालिका में मतदाता और मतदान दोनों शून्य दर्शाए गए हैं। 



वार्ड 24 में सर्वाधिक 85.17% मतदान, वार्ड 19 में 82.55% और वार्ड 23 में 81.39% वोटिंग

*कई वार्ड में ईवीएम के खराब होने की दिन भर रही शिकायतें*
बीकानेर।शहर की सरकार को चुनने के लिये करीब 79 वार्डों में बुधवार को हुआ मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा,जहां 68.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सुबह 7 बजते ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।वोटर्स पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।शहर के कुछ केंद्रों पर सुबह ही लाइन लगी नजर आई,जबकि कई वार्डों में शुरुआत में वोटर्स की संख्या काफी कम दिखाई। कई बूथ ऐसे भी रहे,जहां ईवीएम मशीनें खराब होने से एक से दो घंटे बाद वोटिंग शुरू हुई।बताया जा रहा है कि वार्ड 32,58 वार्ड 74,75 में देरी से मतदान शुरू हुआ तो वार्ड 50 में करीब आधे घंटे मतदान रूका रहा।तो वार्ड 47 में फर्जी वोटिंग की सूचना सामने आई है।इस दौरान केद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास,विधायक सिद्धिकुमारी सहित अन्य नेताओं ने मतदान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने मतदान किया।वार्ड नंबर 44 भाग 2 राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर बास में मतदान किया।
कई वार्डों में हंगामा
जानकारी मिली है कि वार्ड 74 के बूथ मोहता भवन में करीब एक घंटे तक मशीन शुरू नहीं होने तथा वार्ड 58 के एम एम स्कूल व 75 के जनेश्वर भवन में करीब दो घंटे से ज्यादा मशीन खराब होने से शुरू नहीं हुए मतदान के कारण मतदाताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का क हना था कि मशीनों का प्रशिक्षण लेने के बाद भी यहां मतदान दल को मशीन ऑपरेट करनी नहीं आई।मशीनों के खराब होने के बावजूद भी सजगता नहीं दिखाई गई।ऐसे लग रहा था कि सरकार के दबाव में आरओ व एसओ काम कर रहे है।वहीं वार्ड 50 के बूथ संख्या 6 पर बीच मतदान मशीन खराब हो गई।वार्ड 32 में भी आधे घंटे मशीन नहीं चलने से मतदान में बाधा उत्पन्न हुई।लोगों ने जानबूझकर मशीनें खराब करने की शिकायतें लोग करते नजर आएं।वहीं रामपुरिया कॉलेज बूथ पर भी फर्जी वोट की शिकायत के चलते गहमागहमी हो गई।वहीं वार्ड 73 में बार बार बिना आईडी के लोगों के आवागमन पर एतराज जताने की बात को लेकर हंगामा हो गया।तो आचार्य चौक,बारह गुवाड़ स्थित बूथों पर भी मामूली बातों को लेकर झपड़ हुई। इस बीच वार्ड 43 में एक प्रत्याशी द्वारा किसी को गाली निकालने की बात को लेकर मारपीट की घटना सामने आई।इन सभी घटनाओं के विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!