
20 सितंबर को होटल सागर में होगा वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स
बीकानेर। महिलाओं के सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स (वोटफा) 2026 का आयोजन 20 सितंबर को होटल सागर, बीकानेर में किया जाएगा।
यह पहल ह्यूमन केयर सोसाइटी, जयपुर द्वारा वर्ष 2015 से संचालित की जा रही है। इस वर्ष बीकानेर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता, व्यवसाय, कला-संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के कार्यों को पहचान देना तथा अन्य महिलाओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है।
वोटफा की बीकानेर चैप्टर हेड वैभवी मित्तल ने बताया कि वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स की शुरुआत संस्थापक स्वीटी सोनी द्वारा महिलाओं को एक सशक्त एवं प्रतिष्ठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी, वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को एक व्यापक एवं प्रतिष्ठित मंच प्रदान किया जाएगा।
बीकानेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए एक विशेष एवं प्रतिष्ठित जूरी पैनल का गठन किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित जूरी पैनल एवं स्पोंसर्स द्वारा कार्यक्रम के ऑफिसियल पोस्टर का लॉन्च किया गया।
इस अवसर पर सिंथेसिस के
डिप्टी डायरेक्टर पदमा बजाज ने कहा कि समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसी प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करने वाले मंच नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
लुक्स ब्यूटी पार्लर & यूनिसेक्स सैलून के ओनर सुनीता जुनेजा ने कहा कि वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स महिलाओं की उपलब्धियों और उनके संघर्षों को सम्मान देने की एक सराहनीय पहल है तथा इस आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
वहीं टी एफ इवेंट्स के फाउंडर यश अग्रवाल ने कहा कि वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन महिलाओं के योगदान को समाज के सामने लाने का एक प्रयास है, जिन्होंने अपने कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कार्यक्रम को येलो टाइगर लोंगी मिर्च मसाला, सिंथेसिस तथा लुक्स ब्यूटी पार्लर & यूनिसेक्स सैलून का सहयोग प्राप्त है।
यह आयोजन ह्यूमन केयर सोसाइटी की पहल, टी एफ इवेंट्स के सहयोग तथा सेव गर्ल चाइल्ड कॉज के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।















