Bikaner Live

मिस्टर राठी को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026

मानव जन जागृति संस्थान की ओर से चौमू भोजलावा पुलिया जयपुर सीकर हाईवे पर कोजी इन होटल में द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ । प्रेस नोट जारी करते हुए माहेश्वरी समाज श्री प्रीति क्लब के पूर्व अध्यक्ष नारायण दास दमानी ने कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में जहां एक और रवि प्रकाश मेहरड़ा तथा पूर्व डी.पी. जी.राजस्थान पुलिस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ I.A.S. अधिकारी सुबीर कुमार गुप्ता रहे। राज्य स्तरीय आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्ति आई .जी.जी.सी. राय, प्रमुख उद्यमी लेखिका एवं समाज सेविका डॉक्टर सुनीता, डी.वाई.एस.पी .सोन चंद लाडना, मुख्य सलाहकार डॉ. रंजीत मेहरानिया एवं जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीना भी उपस्थित थे।
दमानी के अनुसार चौमूं में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में चयनित 50 शिक्षकों का सम्मान उनके द्वारा दिए गए बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम के साथ-साथ अन्य सामाजिक ,धार्मिक , पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान करने के आधार पर चयन कर प्रदान किया गया ।
माहेश्वरी समाज की संस्था श्री प्रीति क्लब संरक्षक घनश्याम कल्याणी ने मीडिया को बताया कि सम्मान समारोह में शामिल 50 शिक्षकों में से माहेश्वरी समाज के एक मात्र शिक्षक पवन कुमार राठी को सम्मान मिलना समाज के लिए बड़े गौरव का विषय है। पवन कुमार राठी को यह सम्मान विगत 32 वर्षो से निरन्तर निजी शिक्षण संस्थान विवेक बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी में अध्यापन के साथ साथ श्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ-साथ अन्य सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के लिए प्रदान किया गया है । मिस्टर राठी को सम्मान स्वरूप शॉल, साफा तथा स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान दिया गया ।
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होने पर मिस्टर राठी को माहेश्वरी समाज की ओर से चांद रतन राठी, मनोज राठी, ‘नरेंद्र राठी,आनंद बजाज,नारायण दमानी,घनश्याम कल्याणी, रामकुमार मुंधडा, अंकित बिनानी, महेश दमानी, अनिल सोनी झूमरसा, दीपक बिनानी, विनोद झंवर, जितेंद्र डागा, आज्ञाराम पेड़ीवाल, हेमंत पेड़ीवाल के अलावा जय किशन स्वामी, बजरंग लाल स्वामी, मोहर सिंह सलावद आदि लोगों ने उन्हें फोन करके बधाई दी ।
कार्यक्रम के अंत में मानव जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला ने आगंतुक सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थापकों और शिक्षकों को धन्यवाद दिया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!