Bikaner Live

कार्यालयों के कार्मिकों एवं परिजनों के गणना प्रपत्र करवाने होंगे डिजिटाइज्ड
soni


विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को करना होगा सुनिश्चित, कोई नहीं रहे वंचित

बीकानेर, 17 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को पुनः निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन कार्यरत कोई कार्मिक अथवा उनके परिजन, मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने से वंचित नहीं रहे।

इस सम्बंध में जारी आदेशानुसार भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना में जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक कार्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों के स्वयं के एवं परिवारजनों के गणना प्रपत्र https://voters.eci.gov.in पर डिजिटल करवाये जाने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन जिले में स्वयं द्वारा गणना प्रपत्र डिजिटल करने का प्रतिशत बहुत ही कम (1% से भी नीचे) है।

इसके मद्देनजर सभी संबंधित अधिकारियों को उनके अधीनस्थ समस्त कार्मिकों से स्वयं और अपने परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटल करवाने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देश अनुसार गणना प्रपत्र ऑनलाईन प्रेषण के संबंध में आने वाले किसी भी समस्या के समाधान के लिए आईटी हैल्प डेस्क पर मोबाईल नम्बर 96369-44223 व लैण्ड लाईन नं. 0151-2226027 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!