Bikaner Live

कैंपस प्लेसमेंट आज  उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में होगा आयोजन
soni


बीकानेर, 17 नवंबर। उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा मंगलवार को रानी बाजार, चोपड़ा कटला स्थित रोजगार कार्यालय में प्रातः 9:30 बजे से केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता, स्वरोजगार और रोजगार के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आदित्य बिरला कैपिटल द्वारा ब्रांच रिलेशनशिप ऑफीसर और पर्सनल बैंकर रोल के पदों के लिए 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार आशार्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ अच्छा संचार कौशल होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि शिविर में बेरोजगार आशार्थी समस्त शैक्षिक,  प्रशैक्षणिक एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्र मय फोटो उपस्थित होने का होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!