अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी
अंबाला मंडल के बठिंडा-अबोहर रेलखंड के मलोट स्टेशन पर सब-वे निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14525, अंबाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 19.11.2025 को अंबाला से प्रस्थान करेगी वह बठिंडा तक ही संचालित होगी अर्थात बठिंडा-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14526, श्रीगंगानगर – अंबाला रेलसेवा दिनांक 19.11.2025 को श्रींगगानगर के स्थान पर बठिंडा से प्रस्थान करेगी अर्थात श्रीगंगानगर- बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।















