Bikaner Live

अमृता हाट मेला: संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में तैयारी बैठक 24 को

बीकानेर, 21 नवंबर। महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संभाग स्तर पर 8 से 14 दिसंबर तक अमृता हाट मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले की तैयारी के संबंध में संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 24 नवंबर को सायं 4 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने यह जानकारी दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!