Bikaner Live

ग्राम पंचायत बीदासरिया का गठन — ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

बीदासरिया।। राजस्थान सरकार द्वारा आज बीदासरिया को नई ग्राम पंचायत के रूप में अनुमोदित कर दिया गया है। यह निर्णय गाँव के विकास, प्रशासनिक सुविधा और जनता की लंबे समय से लंबित मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
ग्रामवासियों ने इस ऐतिहासिक क्षण पर राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर, केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, एवं डूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत का आभार प्रकट किया है, जिनके सहयोग और प्रयास से यह संभव हो पाया।
सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल ने कहा कि—
“बीदासरिया को ग्राम पंचायत का दर्जा मिलना हमारे पूरे क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय है। इससे प्रशासनिक कार्य सुगमता से होंगे, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे हमारे गाँव तक पहुँच सकेगा।”
ग्रामवासियों में इस निर्णय को लेकर हर्ष और उत्साह का वातावरण है। आने वाले दिनों में गाँव के विकास कार्यों को गति देने के लिए योजनाएँ तैयार की जाएंगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!