Bikaner Live

बीकानेर में बाल श्रमिक मुक्त, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
soni


बीकानेर, 21 नवंबर। मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ, जिला बीकानेर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “उमंग VI” के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्रीराम पापड़ प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त करवाया गया।

*बाल श्रमिक को किया गया मुक्त*

फैक्ट्री से मुक्त करवाए गए बाल श्रमिक को पुनर्वास हेतु बाल कल्याण समिति, बीकानेर को सुपूर्द किया गया। फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ पुलिस थाना बीछवाल, जिला बीकानेर में बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 और बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

*कार्रवाई में शामिल टीम*

1. श्री सवाई सिंह रतनू, पुलिस निरीक्षक, प्रभारी मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ, जिला बीकानेर
2. श्री शिशपाल राम, हैड कांस्टेबल 136, मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ, जिला बीकानेर
3. श्री रामनिवास, कांस्टेबल 1566, मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ, जिला बीकानेर
4. श्री चोखाराम, ड्राइवर कांस्टेबल 688, मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ, जिला बीकानेर

*अधिकारीगण के निर्देश*

इस कार्रवाई के पीछे महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर श्री हेमंत कुमार शर्मा आई.पी.एस. के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिंह सागर आई.पी.एस. तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला बीकानेर की सुपरविजन रही।

*अभियान की जानकारी*

यह कार्रवाई अति. महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एवं एएचटी) राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान “उमंग VI” के तहत की गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!